हाथरस जा रहे राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिया गया, धक्का-मुक्की में राहुल गांधी जमीन पर गिरे
नोएडा। हाथरस केस को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है। इस बीच हाथरस केस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व के अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।
वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए अपनी गाड़ी में बैठा लिया है। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता हंगाम करने में जुटे हैं। इसके साथ ही पुलिस की गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं।
वहीं, हिरासत में लिए जाने के बाद से राहुल ने पुलिस से पूछा कि बता दीजिए कौन सा कानून तोड़ा है। हम पैदल जाना चाहते हैं। मुझे किस धारा के तहत हिरासत में लिया गया है। वहीं, इससे पहले पैदल जा रहे राहुल गांधी से धक्का मुक्की भी की गई, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। वहीं, पुलिस ने इस दौरान लाठीचार्ज भी किया है।
प्रियंका ने कहा गुस्सा आता है मेरी भी 18 साल की बेटी है
वहीं, प्रियंका गांधी ने भी हाथरस केस को लेकर गुस्सा जताया है। उन्होंने कहा कि गुस्सा आता है, मेरी भी 18 साल की बेटी है। बता दें कि, हाथरस केस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल-प्रियंका के काफिले को ग्रेटर नोएडा में रोक लिया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे पर इनका काफिला रोक दिया गया है। प्रशासन ने उन्हें आगे जाने की अनमति नहीं दी।