हाथरस केस: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे टीएमसी सांसदों को पुलिस ने रोका-धक्का-मुक्की में गिरे डेरेक ओ ब्रायन
हाथरस। हाथरस केस को लेकर सियासत तेज हो गई है। सभी विपक्षी दल इस केस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। इसके साथ ही पीड़िता के परिजनों से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि, पुलिस और प्रशासन के पहरे में रह रहे पीड़ित परिजनों से कोई मुलाकात नहीं कर पा रहा है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ गांव में जाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें गांव में जाने से रोक दिया।
इस दौरान धक्का-मुक्की की गई। जिसमें डेरेक ओ ब्रायन जमीन पर गिर गए। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि, राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन के साथ प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी पीपी मीणा ने धक्का-मुक्की की, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े।
बता दें कि, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का चार सदस्यीय दल हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने आया है। पुलिस के साथ हुई धक्का मुक्की में डेरेक ओ ब्रायन हाथरस बॉर्डर पर धक्का मुक्की में नीचे गिरे। इस दौरान प्रतिभा मंडल ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
सांसद डॉ काकोली घोष, प्रतिभा मंडल और ममता ठाकुर पीड़िता के गांव नहीं जाने दिया गया। गौरतलब है कि, हाथरस कांड में हाथरस में पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कई राजनीतिक दलों का हंगामा जारी है। यहां पर गुरुवार को कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी ने आने का प्रयास किया, लेकिन उनको नोएडा से ही लौटा दिया गया।