बिहार चुनाव प्रचार में सीएम योगी की एंट्री, कहा-अयोध्या से भगवान राम का संदेश लेकर नवरात्रि में आया हूं
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एंट्री के बाद वहां का सियासी पारा और बढ़ गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कैमूर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा, वैसा ही किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि बिहार का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है। चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने महागठबंधन पर कहा कि वे लोग जाति, परिवार और एक मजहब का विकास की बात करते हैं लेकिन बीजेपी और सहयोगी दलों का संकल्प एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है। राम मंदिर निर्माण पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या से भगवान राम का संदेश लेकर नवरात्रि में आया हूं।
विश्वामित्र की तपोभूमि से जुड़ी है रामगढ़ की भूमि। हमने जो कहा, वैसा किया। राम मंदिर बनाने का कार्य शुरू है। अब कोई नहीं कहेगा कि बीजेपी ने जो कहा, वैसा नहीं किया। एनडीए की फिर सरकार बनाएं। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी और बिहार के बीच बहुत पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की सेवा में अपने पूरे शासन को लगाया।
उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा है और बिहार की सीमा तक भिजवाया। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने गरीबों को मकान देना शुरू किया है। इसके लिए किसी की जाति धर्म नहीं देखी गयी। 2011 की जनगणना के अनुसार ही गरीबों को सिलेंडर, मकान आदि देने की योजना शुरू की।
सबका साथ, सबका विकास के साथ काम किया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक देश पर राज किया है, लेकिन उनके एजेंडे में गरीब, विकास नहीं था। वहीं, आरजेडी का पेट इतना बड़ा है कि वे गाय-भैंस का चारा भी खा गए। ऐसे में मैं सवाल पूछता हूं कि उन्हें वोट देना चाहिए या नहीं।