…जब दीपिका से फैन ने पूछा कि सुबह उठकर आप क्या करती हैं, मिला ये मजेदार जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर बेहद ही एक्टिव रहती हैं। वहीं, अब दीपिका ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए फ-। सेशन किया। इस दौरान फैंस उनसे कई सवाल पूछे, जिसका दीपिका ने मजेदार जवाब दिया। इसके साथ ही इस दौरान उन्होंने अपनी कुकिंग हैबिट्स के बारे में भी फैंस को जानकारी दी।
दीपिका के एक फैंस ने उनसे पूछा कि उनका पंसदीदा फूड क्या है, जिसे आप बनाना चाहती हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा- कुकीज। दीपिका ने बताया कि वह कुकीज बनाने की बहुत शौकीन हैं। इसके बाद उनसे दूसरे फैन ने पूछा कि आप सुबह उठने के बाद कौन से काम करती हैं? इसके जवाब में दीपिका ने कहा कि मैं सबसे पहले अलार्म बंद करती हूं।
बता दें कि, हाल में ही दीपिका ने फेमिना के साथ इंटरव्यू किया। इसमें उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात की और यह भी कन्फर्म किया कि वह शाहरुख खान के साथ फिल्म पठान में काम कर रही हैं।
दीपिका ने कहा, मैंने तुरंत शकुन बत्रा की फिल्म शुरू कर दी। यह एक ऐसी रिलेशनशिप स्टोरी है, जिसे हमने इंडियन सिनेमा में अब तक नहीं देखी है। इसके बाद एक्शन फिल्म पठान और फिर प्रभास के साथ नाग अश्निवी की बहुभाषी फिल्म में भी काम कर रही हूं।