UP Election 2022: अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, अर्पणा यादव भाजपा में हुईं शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के शंखनाद के बाद प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पार्टियों में सेंधमारी भी शुरू हो गई। इसी क्रम में बुधवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा, जब मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने भाजपा ज्वॉइन कर ली।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य और भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अर्पणा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अपर्णा यादव ने कहा कि मैं भाजपा की बहुत आभारी हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों से पहले से ही प्रभावित हुईं हैं। मेरे के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। अब मैं राष्ट्र की आराधना के लिए निकली हूं।

आपका सहयोग अनिवार्य है। यही कहूंगी कि जो भी कर सकूंगी अपनी क्षमता से करूंगी। बता दें कि अपर्णा यादव ने 2017 के विधानसभा चुनाव में लखनऊ कैंट सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। तब उन्हें बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2017 के चुनाव नतीजों के बाद अपर्णा अक्सर नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करती रही हैं। वहीं, अब वो भाजपा में शामिल हो गईं।

भाजपा के कई नेता सपा में हुए हैं शामिल
बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा में जमकर सेंधमारी की है। योगी आदित्‍यनाथ सरकार में मंत्री रहे स्‍वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी जैसे वरिष्‍ठ नेता समाजवादी पार्टी का दामन थाम चुके हैं। इसके अलावा भाजपा के कई विधायक भी सपा में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों की माने तो अभी कई भाजपा नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से संपर्क करने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *