UP Election 2022: शिवपाल यादव भी हैं संपर्क में, लक्ष्मीकांत बाजपेयी के दावे पर जानिए क्या बोले प्रसपा प्रमुख?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पार्टियों में सेंधमारी भी शुरू हो गई है। बुधवार को भाजपा ने समाजवादी पार्टी में बड़ी सेंधमारी करते हुए अर्पणा यादव को अपनी पार्टी में शामिल करा लिया। इसके बाद भाजपा नेता लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि शिवपाल यादव भी उनके संपर्क में हैं।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी के इस दावे के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया। साथ ही कई तरह के कयास भी लगाए जाने लगे। वहीं, अब शिवपाल यादव ने भाजपा नेता के इस बयान पर सफाई दी है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘लक्ष्मीकांत बाजपेई जी के इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है कि मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकता हूं। यह दावा पूर्णतया निराधार और तथ्यहीन है। मैं अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हूं और अपने समर्थकों से आह्वान करता हूं कि प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक दें एवं प्रदेश में समाजवादी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनाएं।’

सपा ने भी की है भाजपा में सेंधमारी
बता दें कि, समाजवादी पार्टी ने भी भाजपा में बड़ी सेंधमारी की है। भाजपा के दिग्गज नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, दारा सिंह चौहान समेत कई नेताओं को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी में शामिल कराया है। वहीं, अब भाजपा ने मुलायम परिवार में सेंधमारी करते हुए अर्पणा यादव को पार्टी में शामिल करा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *