नकारात्मकता किसी भी जनप्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती: सीएम योगी

लखनऊ। यूपी विधानसभा में आयोजित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम के समापन समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शमिल हुईं। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा जो लोग विधानसभा और संसद में हंगामा करते थे उन्हें जनता से सत्ता से बाहर कर दिया है। जो लोगों जनता के लिए काम किए वो जीतकर सदन का हिस्सा बने।

सदन का सदस्य होने के नाते हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जनता का काम करते रहें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि, यूपी विगत 03 वर्षों से माननीय राज्यपाल जी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में विकास और लोककल्याण के लिए योजनाएं लागू करते हुए आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने अपने छोटे से वर्तमान कार्यकाल के दौरान कई नवाचार किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप प्रदेश में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन लागू करते हुए पहली ई-विधान का रूप देने में सफलता प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकतंत्र में जनता को जनार्दन का स्वरूप माना गया है। हमारी जवाबदेही जनता के प्रति है। एक जनप्रतिनिधि का जनता के साथ संवाद जितना अच्छा होगा, वह जनता की अपेक्षाओं पर उतना ही खरा उतरता हुआ दिखाई देगा।

नकारात्मकता किसी भी जनप्रतिनिधि को कभी आगे नहीं बढ़ा सकती। जनता भी उसे नकारात्मक भाव के साथ देखती है। अगर भाव सकारात्मक हैं। प्रदेश-देश व जनता के हित में हैं, लोककल्याण की भावना वाले हैं तो जनता भी ऐसे जनप्रतिनिधि को उसी भाव के साथ देखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *