समाजवादी पार्टी ने शुरू किया सदस्यता अभियान, अखिलेश यादव ने कहा-लोकतंत्र बचाने के लिए आएं साथ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज से सदस्यता अभियान की शुरूआत की है। ये अभियान प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सभी कार्यकारिणी के भंग होने के बाद हुई है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी का आज से सदस्यता अभियान शुरू हुआ है, यह अभियान लगातार चलता रहेगा। लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग आगे आ रहे हैं जिसमें सहयोग करें, मदद करें और साथ जुड़ें।

उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान यूपी के सभी जनपदों, मंडलों और तहसील स्तर पर चलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम जानकारी देंगे कि सपा के कितने सदस्य बने हैं? उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश की है कि सदस्यता अभियान गांवों में ज्यादा से ज्यादा चले और घर घर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता इस दौरान पार्टी की नीतियों के बारे में भी लोगों को जानकारी दें।

यह बात लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है कि लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के लोग आगे आ रहे हैं। इसमें सहयोग करें और इसके साथ जुड़ें। इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, सरकार को पांच साल 100 दिन के बारे में जानकारी लोगों को देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भी समाजवादी पार्टी के द्वारा कराए गए कामों को वो लोग फीता काट रहे हैं।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हुए तबालदों पर लेकर चल रही खींचतान पर भी तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कि भाजपा सरकार की उपलब्धियों की पोल खुल गई है। जब उनके डिप्टी सीएम को पता चला कि बिना उनसे पूछे तबादला हो गया। उन्होंने छापेमारे लेकिन कार्रवाई नहीं कर पाए। इससे साफ है कि सरकार में कुछ ताकतें है जो पीछे से सरकार चला रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाल में आए दारोग भर्ती के परिणाम पर भी सवाल उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *