By-elections 2022: आजमगढ़ और रामपुर में अखिलेश यादव ने नहीं किया प्रचार, 23 जून को डाले जाएंगे वोट

By-elections 2022: उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। 23 जून को उपचुनाव के लिए दोनों सीटों पर वोटिंग होगी। आज दोनों जगहों पर प्रचार का आखिरी दिन था। सीएम योगी आदित्यनाथ आज रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इससे पहले वो आजमगढ़ में भी चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दोनों जगहों पर कहीं भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए नहीं पहुंचे। ऐसे में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। वहीं, चुनाव प्रचार की समाप्ति के बाद पुलिस प्रशासन ने दोनों जगहों पर शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कमर कस ली है। साथ ही दूसरे जिलों की सीमाओं पर चौकसी भी बढ़ा दी है।

अखिलेश और आजम के इस्तीफे के बाद से खाली हुईं थीं सीटें
बता दें कि, 2019 के लोकसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा था। आजमगढ़ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामपुर से आजम खान ने जीत दर्ज की थी। हालांकि, दोनों ने नेताओं ने यूपी विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था,​ जिसके बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं, अब सपा के सामने दोनों सीटें जीतने की बड़ी चुनौती है।

इनको बनाया प्रत्याशी
भाजपा ने आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, सपा धर्मेंद्र यादव और बसपा ने गुड्डू जमाली को यहां प्रत्याशी बनाया है। दूसरी ओर रामपुर से सपा ने असीम राजा और भाजपा ने यहां से घनश्याम लोधी को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *