Yogi Sarkar 100 day: सीएम योगी ने 100 दिन के कार्यकाल को ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ को किया समर्पित, गिनाई उपलब्धियां
Yogi Sarkar 100 day: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के आज 100 दिन पूरे हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में आज जनता को बताया। उन्होंने 100 दिन ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ के लिए समर्पित बताया। इस मौके पर उन्होंने एक पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश आबादी की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। पीएम नरेंद्र मोदी जी बार-बार कहते हैं कि उत्तर प्रदेश संभावनाओं वाला राज्य है।
उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनने की सामर्थ्य रखता है। उन्होंने कहा कि 37 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब कोई सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबार सत्ता में आई हो। उन्होंने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुम से सरकार की वापसी हुई, जिसके बाद विधान परिषद और अब उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर सीट पर भाजपा की जीत हुई है।
सीएम ने कहा कि, भाजपा सरकार ने जनता से जो भी वादे कि उसे पूरा किया। अब हम प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर की बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जिससे कि उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन सके। प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पेंशन प्राप्त करने वाले सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-पेंशन सुविधा लागू करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।
उन्होंने बताया कि, प्रदेश में सड़कों पर से 68,700+ अतिक्रमण स्थल हटाए गए। 76,000+ अवैध पार्किंग स्थल मुक्त किए गए। यह पहली बार हुआ है कि धर्म स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए गए। प्रदेश में बड़े पैमाने पर अग्निशमन केंद्रों की स्थापना के साथ हम प्रत्येक तहसील में अग्निशमन केंद्र खोलने की ओर अग्रसर हैं।
. प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में डबल राशन की सुविधा का लाभ उपलब्ध हुआ है। अप्रैल 2020 से अब तक निरंतर राशन वितरण जारी।
.सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार ने युवाओं के उद्यमी बनने की राह आसान करते हुए 1.90 लाख उद्यमियों को ₹16,000 करोड़ के ऋण वितरित किए हैं।
. 296 KM लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ। अब तक 05 नए एक्सप्रेस-वे वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश है।
. ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3: ₹80,246 करोड़ की निवेश परियोजनाएं शुरू। प्रदेश में अब तक ₹3.80 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाएं शुरू।
. यूपी में बीते 100 दिनों में 10 हजार सरकारी नौकरी दी गई है। हमने लक्ष्य रखा है कि प्रदेश के नौजवानों को रोजगार शुरू करने के लिए दो लाख से अधिक का लोन देंगे।
. यूपी का निर्यात एक लाख 56 हजार करोड़ रुपये का हो गया है।